नावकोठी: नावकोठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को कांग्रेस कमेटी की नावकोठी में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान ने किया। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की तथा बिहार के सुशासन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। उन्होंने शंभू गर्ल्स हॉस्टल में हुए नीट की छात्रा के साथ हुए घिनौनी कृत्य को लेकर आलोचना की।