रेवदर: रेवदर के मंडार में गुजरात बॉर्डर पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, महिला और बच्ची भी हुईं घायल
Reodar, Sirohi | Apr 26, 2026 रेवदर के मंडार क्षेत्र में आरखी-गुंदरी गुजरात बॉर्डर के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसके साथ एक महिला और एक बच्ची भी घायल बताई जा रही हैं।जानकारी केअनुसार,हादसा गुजरात बॉर्डर के नजदीक हुआ, जहां बाइक सवार तीनों लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई