लोहरदगा: राजेंद्र भवन में इंटक यूनियन का वार्षिक अधिवेशन सह आम सभा हुई आयोजित
इंटक यूनियन का वार्षिक अधिवेशन सह आम सभा शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन परिसर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में इंटक यूनियन के महासचिव सह पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा के पूर्व उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के प्रतिनिधि सह इंटक यूनियन के कोषाध्यक्ष अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,