जमुई: जमुई की सभी पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, डीएम बोले- महिलाओं की भागीदारी से बनेगा समृद्ध बिहार
Jamui, Jamui | Jun 28, 2026 जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार 2 बजे के करीब पंचायत विकास दिवस मनाया गया। गरसंडा पंचायत में प्रभारी सचिव डॉ. कौशल किशोर और डीएम नवीन कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 'मन की बात' का प्रसारण सुनाया गया तथा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पंचायत विकास पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही समृद्ध बिहार का सपना साकार होगा।