कानपुर: मकड़ी खेड़ा थाना क्षेत्र में महिला की फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लीलता के साथ अपलोड करने का मामला दर्ज
मकड़ी खेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम की एक फर्जी आईडी बनाकर अपलोड कर दी गई। इतना ही नहीं, फोटो वीडियो के बैकग्राउंड में शातिर ने अश्लील गाने भी डाल दिए। जब महिला के रिश्तेदारों ने उसे फोन किया तब पीड़िता को इसकी जानकारी हुई। महिला ने सोमवार 1:00 बजे साइबर क्राइम पोर्टल में मामला दर्ज कराया है।