मांट: कस्बा टेंटीगांव में दिव्यांग व्यापारी के घर डकैतों ने कोल्ड ड्रिंक पी और नमकीन भी खाई, पुलिस की सात टीम लगीं
Mat, Mathura | Apr 25, 2026 सुरीर थाने के कस्बा टेंटीगांव में दिव्यांग व्यापारी अजय अग्रवाल के घर से जुड़ी परचून की दुकान है,शुक्रवार को पांच नकाबपोश डकैतों ने हथियारों का भय दिखा कर तीन घण्टे तक लूट की,इस दौरान व्यापारी की दुकान से निकाल कर कोल्ड ड्रिंक पी,और नमकीन भी खाई।नगदी जेवरात लूटने के साथ ही डकैत कुछ एनर्जी ड्रिंक, नमकीन के पाउच और सिगरेट भी ले गए थे।