बहराइच: नीलकोठी नानपारा के पास थाना कोतवाली नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर में जानकारी देते हुए गुरुवार शाम को बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद उसे नील कोठी नानपारा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।