भगवानपुर: दिल्ली, पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भगवानपुर में कांग्रेस-राजद का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन
भगवानपुर दिल्ली एवं पटना में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार की शाम करीब चार बजे भगवानपुर प्रखंड में कांग्रेस एवं राजद कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण पुतला यात्रा निकाली। कार्यकर्ता मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।