सहरसा नगर निगम एक बार फिर चर्चा में है, जहां छठ घाट के सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपए की उगाही और घोटाले की खबरें सामने आई हैं। नया बाजार स्थित आईडी सिंह के सामने बड़ी पोखर की सौंदर्यकरण योजना में पहले 15 लाख रुपए की बंदरबांट हुई, उसके बाद दूसरी योजना के तहत छठ घाट का सौंदर्यकरण शुरू हुआ, जो केवल कागजी स्तर पर ही सीमित रहा।