बाराबंकी में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।