अगिआंव: अगियांव काली मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर कई लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
Agiaon, Bhojpur | Sep 23, 2024 अगियांव काली मंदिर परिसर में अगियांव स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर का आयोजन कर कई लोगो का स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर स्वास्थ्य प्रभारी डॉक्टर अबोध कुमार के नेतृत्व में लगाई गई। इसमे कई गांवो से लोग आए थे जिनका बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित कई जांच किया गया और निःशुल्क दवा भी दी गई। इसके बाद आये कई लोगो का कार्यपालक पदाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड भी बनाया।