अगिआंव: बरौली गांव में शौच करने गया युवक आहर में डूबने से हुआ मृत
Agiaon, Bhojpur | Sep 25, 2024 नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव में आहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बरौली गांव निवासी बालेश्वर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को शौच करने के दौरान आहर में पैर फिसल गया था जिसमे गहरे पानी मे डूबकर मौत हो गई, बुधवार के सुबह 11 बजे ग्रामिणो ने शव में आहर में देखा तब जाकर शव को निकाला गया।