हरदोई: लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर कंडौहना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले युवती के शव की हुई शिनाख्त, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2025 हरदोई को कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर कंडौहना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है।युवती लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी की निवासी थी।जानकारी के मुताबिक रविवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर कंडौहना गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का शव मिला था।