हरदोई: पीड़ित परिवार ने विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को दिया शिकायती पत्र
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2025 हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के सलोनी मजरा रामनगर निवासी अरविंद दीक्षित परिवार के साथ आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दीपावली वाले दिन विपक्षियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई।बताया कि मारपीट में उसको चोट भी आई और पुलिस ने मेडिकल भी करवाया लेकिन अभी तक विपक्षियों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई।