हरदोई: प्राइवेट स्कूलों की बसों में लगे प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न से बच्चों का स्वास्थ्य हो रहा खराब, यातायात नियम ठेंग पर
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2025 शहर के लगभग सभी बड़े स्कूलों में बच्चों को घर से लाने और फिर छुट्टी के बाद घर छोड़ने के लिए बसें हैं, स्कूल इसके लिए अभिभावकों से मासिक शुल्क तो पूरा वसूलते हैं लेकिन बच्चे क्या बस में सुरक्षित हैं, इसका कोई ध्यान नहीं रखते।अधिकतर स्कूली बसों में प्रेशर हॉर्न लगे हैं जो पूर्णतया प्रतिबंधित हैं।