बिजावर: महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजावर SDM को सौंपा ज्ञापन
बिजावर विधानसभा में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप अपनी गाड़ियों को धक्का देकर SDM कार्यालय तक मार्च निकाला और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई टिप्पणी के विरोध किया है।