महोबा: कबरई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित 19 वर्षीय आरोपी को बांदा तिराहे से दबोचा, न्यायालय में किया पेश
Mahoba, Mahoba | May 14, 2026 महोबा के थाना कबरई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। SP शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया की टीम ने कार्रवाई की। पॉक्सो एक्ट में वांछित 19 वर्षीय दिलीप अनुरागी निवासी भवानीपुर, बांदा को किदवई नगर स्थित बांदा तिराहे से दबोचा गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।