जगदलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव सड़क हादसे का शिकार, झांसी मेडिकल कॉलेज में किए जा रहे शिफ्ट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव की गाड़ी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वे मध्य प्रदेश के गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी ने अचानक कट मार दिया।