मीनापुर: सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा बाजार पर अचानक आग लगने से 5 दुकानों में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई ।
बनघारा बाजार पर अचानक आग लगने से 5 दुकानों में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई । आग लगने की सूचना पर दौरे स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । बाद में दमकल की टीम ने भी सहयोग किया । सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार के नेतृत्व में आई पुलिस ने अपनी जवाबदेही का निर्वहन किया । करीब दो लाख की सम्मति जल कर खाक हो गया।