सिमडेगा: सलडेगा विद्यालय का कमाल: 151 में से 151 छात्र सफल, रचा इतिहास
सलडेगा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने कक्षा 9 बोर्ड परीक्षा में 151 में 151 छात्रों के सफल होकर शत-प्रतिशत रिजल्ट देकर इतिहास रचा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। शनिवार को दोपहर 2 बजे प्रबंधन ने छात्रों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।