शिवपुरी नगर: प्रभारी ऊर्जा मंत्री के जिले में अंधेरा, पोहरी नाके पर सड़क पर झूलता बिजली का तार, लोग संभाल रहे ट्रैफिक
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री (जो शिवपुरी के प्रभारी मंत्री भी हैं) के प्रभार वाले जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के व्यस्ततम पोहरी नाके पर गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिजली का एक मुख्य तार टूटकर बीच सड़क पर लटक गया।