डुमरांव: डुमरांव के बुनियाद केंद्र में मुफ्त नेत्र जांच शिविर जारी, सभी के लिए जांच कार्यक्रम और चश्मा वितरण
Dumraon, Buxar | Apr 17, 2026 डुमरांव में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुनियाद केंद्र की मुफ्त नेत्र जांच शिविर जारी है। 23 मार्च से शुरू हुआ शिविर आगामी एक माह तक प्रतिदिन संचालित होगा। विशेष बात यह है कि आंख की जांच के लिए किसी भी आयु सीमा का प्रतिबंध नहीं है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी यहां आकर निःशुल्क जांच और जरूरत पड़ने पर मुफ्त चश्मा प्राप्त कर सकते हैं।