रायडीह: सलकाया के पास दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल।
Raidih, Gumla | Jul 5, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र के सलकाया के पास शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए। घायलों में नवागढ़ पत्राटोली निवासी 25 वर्षीय मनोज उरांव, पिता रामदुलार उरांव, गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों के अनुसार चार युवक दो बाइकों पर सवार होकर घूमने निकले थे।