सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से चालक हुआ घायल
हमीरपुर जनपद में सरीला तहसील क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत गोहांड मार्ग पर तेज रफ्तार एक ई रिक्शा के असंतुलित होकर पलटने से उसमें सवार रिक्शा चालक दबकर घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।