कासगंज: कासगंज में पुलिस आरक्षी परीक्षा को लेकर इंस्पेक्टर ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के साथ की बैठक
8, 9 और 10 जून को होने वाली पुलिस आरक्षी परीक्षा को लेकर कोतवाली कासगंज के इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के साथ बैठक की। इस बैठक में परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए किराये पर सहमति बनी और एक किराया चार्ट जारी किया गया। चार्ट को सभी ई रिक्शा ऑटो चालकों को दिया गया है।