सरदारशहर: हरियासर जाटान गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
हरियासर जाटान गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के उद्घोष के साथ पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। भक्तों ने भजनों की धुन पर थिरकते हुए श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया।