सरदारशहर: आसासर गांव में पुलिस ने दो भाइयों को अपनी पत्नियों के साथ झगड़ा करने पर शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
HC प्रताप सिंह ने बुधवार शाम को 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आसासर गांव से झगड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो आसासर निवासी महेंद्रसिंह पुत्र देवीसिंह राजपूत व सुमेरसिंह पुत्र देवी सिंह राजपूत दोनों भाई अपनी पत्नियों के साथ झगड़ा कर रहे थे और पुलिस को देखते ही दोनों अपनी पत्नियों को बोला की तुमने हमारे खिलाफ पुलिस कैसे बुलाया।