बाजपुर में PWD अधिकारी से मारपीट का आरोप, पूर्व ऊर्जा मंत्री के सामने अधिकारी के मुंह पर पोती गई कालिख
बाजपुर। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी पर लापरवाही बरतने के आरोप को लेकर बाजपुर में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि पूर्व ऊर्जा मंत्री राजेश कुमार की मौजूदगी में अधिकारी के चेहरे पर कालिख पोत दी गई।
इसके बाद उपजिलाधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण/मरम्मत कार्य में कथित लापरवाही को लेकर अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताई गई थी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने ही मारपीट किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
अब सवाल यह उठ रहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी अधिकारी के साथ इस तरह की घटना कैसे हुई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?
Puranpur, Pilibhit | Sep 6, 2026