आंवला: आंवला में पुलिस का नहीं रहा चोरों पर खौफ, सीएचसी के आवासीय परिसर से दिन दहाड़े साईकिल हुई चोरी
Aonla, Bareilly | Aug 30, 2024 आंवला में पुलिस का चोरों को कोई खौफ नहीं रहा बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला की आवासीय कॉलोनी का है। सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी रवि सिंह ने पुलिस को बताया बीते रोज दिन में करीब 3:00 बजे घर के बाहर साइकिल खड़ी थी जिसे चोर दिन दहाड़े उठा कर ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।