आंवला: आंवला के गुलेली में देर रात्रि तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार
Aonla, Bareilly | Aug 30, 2024 आंवला थाना क्षेत्र के गांव गुलेली में एक 22 वर्षीय युवक की देर रात्रि शराब के नशे में तालाब में डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब से युवक को बाहर निकलवाया और सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर नाम मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इन्कार कर दिया है।