आंवला: अजुध्या मजरा देवकोला में अंगूठा लगवाने के बाद नहीं दिया सरकारी राशन, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
Aonla, Bareilly | Aug 29, 2024 आंवला तहसील क्षेत्र के ब्लाक रामनगर के गांव अजुध्या मजरा देवकोला के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गांव में भोली भाली जनता से मशीन पर अंगूठा लगवा लिए परंतु सरकारी राशन नहीं दिया। उन्होंने बताया अगस्त 2024 के अंगूठे लगवाए गए हैं जब राशन मांगने पहुंचे तो गाली गलौज की और मारपीट करने पर कोटेदार आमादा हो गया और धमकी दी।