बड़वारा: बड़वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विद्युत सप्लाई बंद, मरीजों को हो रही परेशानी
Badwara, Katni | Oct 20, 2026 बड़वारा नगर में मंगलवार को अचानक विद्युत सप्लाई ठप हो जाने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गईं, जिससे वार्डों में अंधेरा छा गया और उमस के बीच मरीजों का हाल बेहाल हो गया। आपातकालीन सेवाओं और इलाज के दौरान डॉक्टरों व मरीजों दोनो