कायमगंज: मेरापुर में धारदार हथियार से किसान की हत्या, परिवार में मचा कोहराम, परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ की शिकायत
थाना व कस्बा मेरापुर में उस समय हड़कंप मच गया।जब विनोद कुमार दीक्षित का शव उनके ही घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों के अनुसार देर शाम एक व्यक्ति विनोद कुमार दीक्षित को घर से अपने साथ लेकर गया था। लेकिन देर रात में उनका शव घर के बाहर पड़ा मिला। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।