बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने DM से फरियाद की, JE द्वारा काटे गए बिजली के कनेक्शन को जुड़वाने की मांग की
Banda, Banda | Nov 4, 2025 बांदा के चिल्ला क्षेत्र के पपरेंदा गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर इन्होंने बिजली विभाग के JE के द्वारा कनेक्शन काट देने का आरोप लगाया और DM को प्रार्थना पत्र देते हुए कनेक्शन जुड़वाने की मांग की। प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची शिवकुमारी नाम की महिला ने बताया कि हम लोग जिस इलाके में रहते हैं वहां का कनेक्शन काट दिया गया है।