बीकानेर: सोनगिरी कुआ स्थित बंद पड़े मकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
बीकानेर के सोनगिरी कुआ क्षेत्र में बंद पड़े मकान में आग लग गई। लगभग जर्जर हो चुके इस घर में कोई रहता नहीं था। संकड़ी गली के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच सकी।ऐसे में छोटी गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। शहर में रात भर आतिशबाजी का दौर चल रहा था।इस दौरान सोनगिरी कुआ क्षेत्र में एक बंद पड़े जर्जर मकान में रखे सामान तक पटाखों की चिंगारी पहुँची।