कोरांव: डीही पटखा में अज्ञात कारणों से लगी आग, झोपड़ी, पुआल का ढेर और गेहूं का डांठ जलकर हुआ राख, फायर कर्मियों ने बुझाई आग
खीरी थाना क्षेत्र के डीही पटखा गांव में गुरुवार को दोपहर में अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग में झोपडी, पुआल का ढेर, गेहूं का डांठ जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना फायर कर्मियों को दी गई। फायर कर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाई। ग्रामीणों का कहना था कि अगर आग न बुझती तो बगल स्थित गेहूं के खेतों में भी पहुंच जाती और भारी नुकसान होता।