बिंदकी: जाफराबाद गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जाफराबाद गांव में सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे मामूली कहासुनी में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से बृजभूषण उम्र 55 वर्ष तथा उनके पुत्र संजीव उम्र लगभग 30 वर्ष एवं दूसरे पक्ष से गीता देवी पत्नी रामशंकर घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत किया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।