बिहार: कल्यानपुर मोहल्ला में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई पुण्यतिथि
Bihar, Nalanda | Feb 11, 2024 कल्यानपुर मोहल्ला स्थित बूथ संख्या 251पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।इस मौके पर भाजपा उत्तरी महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी करोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा दायक है।