कौआकोल: कौआकोल प्रखंड कार्यालय में सोमवार को बैंक कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई
कौआकोल बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बैंकर्स कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई।