चंदेरी: ग्राम खाकलोन में सांप के काटने से 21 वर्षीय महिला की मौके पर मौत, पुलिस ने मर्ग किया दर्ज
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी रामवीर अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी खाकलोन ने बताया कि 20 जुलाई की शाम करीबन 5:00 बजे मेरी पत्नी राधा अहिरवार उम्र 21 वर्ष को जहरीले सांप ने काट लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। चंदेरी पुलिस ने 20 जुलाई की देर रात मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।