अरवल: अरवल में सहयोग शिविर की तैयारियाँ पूरी, 19 मई से पंचायत स्तर पर शिविर लगेंगे
Arwal, Arwal | May 11, 2026 सहयोग शिविर कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु लोकार्पित हेल्पलाइन नंबर 1100 तथा पोर्टल sahyog.bihar.gov.in के संदर्भ में जिला स्तर पर बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने सभी प्रखंड एवं विभागीय पदाधिकारियों को सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों की समयबद्ध पोर्टल प्रविष्टि एवं 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।