मांझी: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप
Manjhi, Saran | May 20, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया । मृतका की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुनी टोला निवासी बुधू यादव की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है । घटना मंगलवार की बताई जा रही है। घटना के बाद नर्सिंग होम संचालक एवं कर्मी फरार बताए जा रहे हैं।