गुमला: उपायुक्त के मार्गदर्शन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, हलमती गांव बना मॉडल
Gumla, Gumla | Apr 13, 2026 उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा प्रदान संस्था के सहयोग से प्रखंड घाघरा अंतर्गत हलमती गांव में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की जा रही है।यह पहल राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) के अंतर्गत उद्यान विभाग एवं प्रदान संस्था के समन्वय से संचालित हो रही है। सभी 22 लाभुक परिवार सक्रिय है।