टिकारी: टिकारी प्रखंड कार्यालय में जनगणना 2027 की बैठक, BDO ने पर्यवेक्षकों को दिए निर्देश
Tikari, Gaya | May 26, 2026 टिकारी प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार दोपहर चार्ज अधिकारी सह BDO योगेंद्र पासवान ने पर्यवेक्षकों के साथ भारत की जनगणना 2027 की समीक्षा बैठक की। बैठक में ऑनलाइन डाटा एंट्री संशोधन से जुड़े दिशा निर्देश सभी को दिए गए। साथ ही प्रगणकों के लिए प्राप्त जनगणना किट का वितरण भी किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पर्यवेक्षक ने समस्याओं को अधिकारी के के समक्ष रखा।