रामगंजमण्डी: चेचट में नाकाबंदी देखकर भागे मिनी टेम्पो से 9 किलो 5 ग्राम डोडा चूरा और अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
रामगंजमंडी के चेचट में ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा और 9 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल मिनी टेम्पो भी जब्त किया है। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा