खलीलाबाद: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
संतकबीरनगर,पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का अवलोकन करते हुए प