देवघर: जसीडीह: डाबर ग्राम मोड़ के पास जिला प्रशासन ने बालू लदे दो ट्रैक्टर ज़ब्त किए
जसीडीह के डाबर ग्राम मोड़ के समीप गुरुवार दोपहर 1:00 बजे जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टर को जप्त कर जसीडीह थाना को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी टीम में एसडीएम रवि कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी ,खान निरीक्षक आकाश कुमार की टीम ने डाबर ग्राम मोड पर औचक छापेमारी की और बालू नदी ट्रैक्टर को जप्त किया।