कुम्भलगढ़: कुंभलगढ़ में ओपन जिप्सी स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने जिप्सी को किया जब्त
कुंभलगढ़ में ओपन जिप्सी स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने जिप्सी जब्त की। 6 जनवरी सोमवार दोपहर 2 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार कुंभलगढ़ में ओपन जिप्सी में स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो 31 दिसंबर 2024 का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टंटबाज नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।