गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने चोरी और हत्या के 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 1 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में भेजा
गाजियाबाद के थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर घर में चोरी, हत्या कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए। एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। अभियुक्त व बालअपचारी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की रॉड व घटना के दौरान चोरी किया गया माल बरामद किया है यह जानकारी सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी ने दी।