बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बंदगांव परिसर में आईएमईपी-03 कार्यक्रम के तहत मलेरिया जागरूकता हेतु एक विशेष प्रचार वाहन का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस जागरूकता रथ का शुभारंभ संयुक्त रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील बड़ाइक, भीबीडी पदाधिकारी अजय लकड़ा और प्रखंड समन्वयक (सिनी) रंजन जेकसन प्रजापति द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।